यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 27 जनवरी 2014


श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम जय राम जय राम
राम कहानी सुनो रे राम कहानी - 2x
कहत-सुनत आए- कहत-सुनत आए अंखियों में पानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी , राम कहानी सुनो श्री राम कहानी
श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम जय राम जय राम

दशरथ के राज दुलारे , कौशल्या की आंख के तारे -2X
वे सूर्य वंश सूरज वे रघुकुल के उजियारे
राजीव नयन- बोले, राजीव नयन बोले, मधु भरी वानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी, राम कहानी सुनो रे राम कहानी
श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम जय राम जय राम

शिव धनुष भंग प्रभु करके -प्रभु आए सीता वर के / 2x
घर त्याग भए वनवासी , पितु की आज्ञा सिर धर के
लखन सिया ले संग-लखन सिया ले संग, छोरी राजधानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी, राम कहानी सुनो रे राम कहानी
श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम जय राम जय राम

खल वेश भिक्षु का धर के , भिक्षा का आग्रह करके - 2x
उस जनक सुता सीता को, छल-बल से ले गया हर के
बड़ा दुख पावे--- , बड़ा दुख पावे राजा राम जी की रानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी,राम कहानी सुनो रे राम कहानी
श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम जय राम जय राम

श्री राम ने मोहे पठायो , मैं रामदूत बन आयो - 2x
सीता मां की सेवा में , रघुवर को संदेशा लायो
और संग  संग लायो प्रभु मुद्रिका निशानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी , राम कहानी सुनो रे राम कहानी
श्री राम जय राम जय जय राम जय श्री राम जय राम जय राम